Mainpuri News: ओमनी की टक्कर से महिला की मौत, हत्या का आरोप
मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: कुरावली। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदाई में शुक्रवार को पूर्वाह्न पशुओं के लिए चारा लेकर बच्चों के साथ घर लौट रही महिला की ओमनी कार ने रौंद दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने गांव के ही युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर कार से टक्कर मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरणथाना क्षेत्र के ग्राम चंदाई निवासी 35 वर्षीय सुमन देवी पत्नी नेकराम शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपने बेटे सत्यम और बेटी डिंपल के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा लेकर तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र प्रकाश की ओमनी कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.