मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: रबी की फसलों की बुवाई के लिए कृषि विभाग ने किसानों को ऑनलाइन बीज बुकिंग की सुविधा दी है। किसान विभाग की वेबसाइट upagriculture.com पर पंजीकरण कर गेहूं, सरसों, मटर, चना और मसूर के बीज की बुकिंग कर सकते हैं। किसानों को बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। जिले में इस बार 13510 कुंतल गेहूं के बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक किसानों ने 1835.6 कुंतल बीज की बुकिंग कराई है। अभी 11674 कुंतल गेहूं के बीज की बुकिंग होना शेष है। गेहूं की विभिन्न प्रजातियों के बीज उपलब्ध हैं। किसान अपनी जरूरत और खेत के अनुसार प्रजाति का चयन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: किसानों को अनुदान पर मिलेगा गेहूं और अन्य फसलों का बीज इसी तरह सरसों के 44 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य मिला है। अब तक 15 किसा...