Mainpuri News: एसपी अचानक पहुंचे थाने, महिला सिपाही को दिया पुरस्कार
मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शनिवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सिपाही सोनिया को एक हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया। एसपी अचानक थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों में हड़का मच गया। उन्होंने जाते ही मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, शस्त्रागार निरीक्षण किया और थाने में पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह से उन्होंने लंबित विवेचनाओं की जानकारी हासिल की और शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए उन्होंने फरियादियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने, पुलिसकर्मियों का गस्त बढ़ाने, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।कस्बे में पैदल भ्रमण कर लोगों से किया संवादथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.