Mainpuri News: एसडीएम ने लिया खाद वितरण का जायजा
मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: एसडीएम मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को कस्बा की खाद बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यूरिया खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसानों से जानकारी जुटाई। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्धारित दर पर ही यूरिया खाद बिक्री के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं उन्होंने जीटी रोड स्थित कृभको व रामलीला ग्राउंड के सामने पीसीएफ द्वारा संचालित राजकीय खाद वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। यूरिया को निर्धारित सरकारी दर 270 रुपये प्रति बोरी पर ही बिक्री करने के निर्देश दिए। रामलीला मैदान के सामने खाद वितरण केंद्र प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि स्टॉक में एक हजार बोरियां हैं। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी व तहसीलदार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.