मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: किसानों को खाद की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को एसडीएम ने नगर की खाद व बीजों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार को एसडीएम प्रदीप सिंह ने अहिंसा खाद बीज भंडार, विजय कुमार संजय कुमार जैन, एसके फर्टिलाइजर, क्षत्रिय खाद भंडार, राजेश एंड कंपनी व वर्मा खाद भंडार का निरीक्षण किया। एसडीएम ने दुकानदारों से कहा कि शासन के निर्देशाों का पालन करें और निर्धारित दर पर ही किसानेां को उर्वरक उपलब्ध कराएं। स्टॉक और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखें। खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी व अधिक कीमत वसूलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...