Mainpuri News: एसडीएम कोर्ट के पेशकार पर रिश्वत लेने का आरोप
मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: एसडीएम न्यायालय में दायर एक वाद में पेशकार द्वारा 50 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित वृद्ध ने डीएम और अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्यायालय के पेशकार पर विपक्षियों से मिलकर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया। पेशकार की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। तहसील घिरोर में एसडीएम कार्यालय के पेशकार विकास यादव पर रिश्वत लेने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव चापरी निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह ने डीएम को शिकायत देकर बताया कि भूमि विवाद का मामला एसडीएम घिरोर के न्यायालय में विचाराधीन है। उसका वाद पहले निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र स्वीकार होने के बावजूद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.