Mainpuri News: एसएनसीयू से बदली बच्ची की जांच अधर में लटकी
मैनपुरी, अगस्त 24 -- Mainpuri News: सौ शैया अस्पताल के एसएनसीयू से बच्चा बदलने की घटना की जांच ठंडे बस्ते में पड़ती जा रही है। एसएनसीयू से बच्ची गायब हो गई थी और घिरोर पहुंच गई थी। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम बनाई गई है। सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया था। लेकिन मामले में जांच लटक रही है। जांच टीम के एक सदस्य ने दावा किया है कि छह लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द जांच पूरी होगी और रिपोर्ट सीएमएस को दे दी जाएगी। सौ शैया अस्पताल से 17 अगस्त को एसएनसीयू में भर्ती कराई गई एक बच्ची बदल गई थी। ये बच्ची घिरोर पहुंच गई। बाद में पता चला कि जो बच्ची घिरोर चली गई है उसकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके पास जो बच्ची गई है वह उसकी नहीं है। ये खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में घिरोर पहुंची बच्ची को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.