Mainpuri News: एलपीजी सिलेंडर से पंप चला फसल सींचने को मजबूर किसान
मैनपुरी, सितम्बर 24 -- Mainpuri News: पिछले दिनों रुक-रुक कर हुई मामूली बारिश से धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका है। समय पर ढंग से बारिश न होने के कारण किसानों को मजबूरी में एलपीजी गैस सिलेंडरों से पंप, इंजन और सबमर्सिबल चलाकर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि एक बार लगातार दो घंटे तेज बारिश हो जाए तो फसल को पर्याप्त पानी मिल सकता है, लेकिन महज कुछ देर की बौछारें किसी काम की नहीं हैं। क्षेत्र के किसान जगदीश यादव, संजू मिश्रा, योगेश पालीवाल, राघव चौहान, प्रमोद शाक्य, संजू शाक्य, कुलदीप यादव, मनोज यादव, पंकज यादव ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र के बंबे और माइनर ऐन जरूरत के वक्त सूखे पड़े हैं। सिंचाई कर चुकने के बाद हुई बारिश से भी फसलों को कोई खास फायदा नहीं पहुंचा। सिंचाई संकट के साथ-साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.