मैनपुरी, सितम्बर 8 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर सड़क किनारे पानी में पलट गया। टैंकर पलटने के बाद उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास करीब दो किलोमीटर का इलाका सील कर दिया और लोगों की आवाजाही रोक दी। यह हादसा हुमायूंपुर और बटरौली गांव के बीच मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर हुआ। टैंकर मथुरा रिफाइनरी से करीब 17 टन एलपीजी गैस लेकर नेपाल जा रहा था। पूरी 17 टन गैस हवा में उड़ गई। शाम सात बजे टैंकर खाली हुआ तब राहत की सांस ली। टैंकर चालक दिनेश चंद्र ने बताया कि रास्ते में अचानक गोवंश आ जाने से उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद टैंकर सड़क पर पलट गया। चालक दिनेश चंद्र सुरक्षित है। टैंकर पलटने...