Mainpuri News: एनसीसी कैडेट्स ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, आईफोन लौटाया
मैनपुरी, जुलाई 24 -- Mainpuri News: मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। छुट्टी के बाद घर जाते समय छात्रों को आईफोन सड़क पर पड़ा मिला तो छात्रों ने अपने पास रखने के बजाय अपने एनसीसी अधिकारी को सौंप दिया। एनसीसी अधिकारी ने प्रधानाचार्य को जानकारी देने के बाद साइबर क्राइम थाना पहुंचकर आईफोन को पुलिस के हवाले कर दिया है। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी में कक्षा 10 में पढ़ने वाले एनसीसी के छात्र आर्यन गुप्ता, साजन और दक्ष को कॉलेज की छुट्टी के बाद घर जाते समय शहर में ही कलक्ट्रेट के पास रास्ते में एक आईफोन पड़ा मिला। चूंकि स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी इसलिए छात्रों ने गोलाबाजार निवासी अपने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अभय प्रताप सिंह के घर जाकर मोबाइल सौंप दिया। एनसीसी अधिकारी अभय सिंह छात्रों को लेकर साइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.