Mainpuri News: एचटी लाइन के पास पेड़ की डाल बनी मोरों के लिए काल
मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: ग्राम सभा चौराईपुर के असैंधी गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित एक पीपल का पेड़ राष्ट्रीय पक्षी मोरों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। पेड़ की एक विशाल डाल पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के बेहद करीब पहुंच गई है, जिससे टकराकर पक्षी अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पक्षी हादसे का शिकार होते रहेंगे। ग्रामीणों के अनुसार, राष्ट्रीय पक्षी मोर अक्सर इसी पीपल के पेड़ पर आकर विश्राम करते हैं। उड़ान भरते समय वे असावधानीवश हाईटेंशन तारों की चपेट में आ जाते हैं। इस कारण अब तक चार से पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। दो दिन पूर्व भी एक मोर तारों से टकराकर बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.