Mainpuri News: एक बूंद इंसानियत की, रक्तदान कर बचाएं जिंदगी
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: किसी अनजान की जिंदगी बचाने के लिए अपना खून देना... यह जज्बा हर किसी में नहीं होता। लेकिन जनपद में ऐसे महादानी बड़ी संख्या में हैं, जो जरूरतमंद की मदद के लिए एक फोन पर ही रक्तदान करने पहुंच जाते हैं। एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस है। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। लोग रक्तदान करेंगे वहीं स्वास्थ्य विभाग रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी करेगा। एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। जिले में कई रक्तदाता ऐसे हैं, जो नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। जरूरत पड़ने पर अस्पताल या ब्लड बैंक से फोन पहुंचते ही रक्तदान के लिए निकल पड़ते हैं। नीरज बैजल और उनकी पत्नी का नाम भी ऐसे ही नियमित रक्तदाताओं में शामिल है। उनका मानना है कि रक्तदान से किसी जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.