मैनपुरी, अक्टूबर 25 -- Mainpuri News: मिशन शक्ति के तहत रविवार को कस्बा की सब्जी मंडी व चूड़ी मार्केट में महिलाओं को जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी भागमल सिंह व नीतू राजपूत ने सब्जी मंडी व चूड़ी मार्केट में महिलाओं व युवतियों को महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में बताया। समझाया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आरक्षी सपना ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...