Mainpuri News: ईंट भट्टे के पास वृद्ध का शव मिला
मैनपुरी, अगस्त 20 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर स्थित ईंट भट्टे के समीप गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे एक वृद्ध का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया है। वृद्ध की मौत कैसे हुई है ये पता नहीं चल सका है। ग्राम शिवसिंहपुर ईंट भट्ठे के पास सुबह के समय लोग निकले। लोगों न देखा कि ईंट भट्ठे के पास वृद्ध का शव पड़ा था। शव पड़ा होने की सूचना पर आसपास के लोग और राहगीर जमा हो गए। सूचना पाकर एलाऊ थाना प्रभारी अवनीश त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है। वृद्ध की मौत कैसे हुई इस संबंध में पुलिस भी कुछ नहीं बता रही। थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.