मैनपुरी, नवम्बर 10 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवती की फोटो वायरल करने और उस पर अश्लील टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवती के परिजनों के साथ मारपीट की गई। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एलाऊ पुलिस को तहरीर देकर भाई ने जानकारी दी कि उसकी बहन की फोटो के साथ किसी अन्य युवक की फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर फोटो वायरल की गई है। पीड़ित की मां आरोपियों के घर पहुंची और विरोध जताया तो अंशुल, उसके चचेरे भाई नीरज, ताई मुन्नी देवी ने उसकी मां के साथ चप्पलों से मारपीट की है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई को भी धक्का देकर मारा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि युवती की शादी करोगे तो वायरल फोटो ससुराल व...