Mainpuri News: आवारा गोवंश पकड़ने के लिए नवीगंज में चला अभियान
मैनपुरी, अगस्त 31 -- Mainpuri News: आवारा गोवंश के जमावड़े से किसानों और वाहन चालकों को हो रही भारी समस्या को लेकर बीते शनिवार को हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर का बड़ा असर सोमवार को कस्बे में देखने को मिला। खबर संज्ञान में आते ही हरकत में आए पशु विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर नवीगंज में व्यापक गोवंश पकड़ो अभियान चलाया। बेवर पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील राजपूत के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों और मुख्य मार्गों पर घूम रहे करीब एक दर्जन आवारा गोवंश को पकड़ा। इसके बाद सभी पकड़े गए गोवंशों को वाहन में लादकर सुरक्षित जलालपुर स्थित गोशाला भिजवा दिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील राजपूत ने बताया कि हाईवे और खेतों में आवारा पशुओं से हो रही परेशानी को देखते हुए यह अभियान आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.