मैनपुरी, सितम्बर 17 -- Mainpuri News: क्षेत्र में आलू व सरसों की फसल की बुवाई शुरू होते ही सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटने लगी है। गुरुवार को कस्बा के सहकारी संघ लिमिटेड पर डीएपी खाद वितरण की सूचना पर बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ जमा हो गई। सुबह से ही किसान लाइन में लग गए। दोपहर तक डीएपी खाद लेने को किसान आते रहे। किसानों का कहना है उन्हें इस बार खाद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कस्बा के अधिकांश केंद्रों पर खाद का वितरण नहीं हो रहा है। वहीं कुछ केंद्र ही खाद वितरण कर रहे हैं, जिसके चलते खाद मिलने वाले केंद्र पर भीड़ जुट रही है। सहकारी संघ के सचिव रवि कुमार ने बताया कि 400 बोरियों का स्टॉक आया था जिसमें गुरुवार को ढाई सौ बोरी का स्टॉक बचा है। जिसका वितरण लगातार किया जा रहा है। 5 एकड़ पर दो बोरी डीएपी खाद ...