मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला आरोपी की हरकतों से परेशान है। आरोपी महिला को अपने साथ प्रेम प्रसंग में रहने का जबरन दबाव बना रहा है। वह इस तरह की हरकतें 3 साल से कर रहा है। बीते दिनों आरोपी ने उसकी गाड़ी रोक ली और उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी अपराधी किस्म का है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि राजीव राठौर पुत्र महेश राठौर निवासी किशनपुर गढ़िया बेवर हाल निवासी मोहल्ला छपट्टी मैनपुरी उसे तीन वर्षों से परेशान कर रहा है। समाज में लोक लाज के कारण वह आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज करती रही। लेकिन आरोपी पिछले दो महीने से संबंध बनाने के लिए तथा प्रेम प्रसं...