मैनपुरी, नवम्बर 28 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज होम के बाहर कुछ लोगों ने कार सवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रंगारनगर निवासी अभिषेक ठाकुर पुत्र हुकुम सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 नवंबर को रात लगभग आठ बजे वह बीएन मैरिज होम में दावत में गए थे। वहां उसके दोस्त छोटू यादव कार में बैठे थे। तभी अंशुल राजपूत पुत्र सुभाष राजपूत निवासी रमईहार एवं उसके साथ अज्ञात लोग आए और उसकी कार की खिड़की खुलवाई। आरोपियों ने पता पूछा और हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे पीटा और कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित के कंधे में चोट ...