Mainpuri News: आरोग्य मंदिर पर लटकता मिला ताला, मरीज लौटे
मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: क्षेत्र के लाखनमऊ आरोग्य मंदिर केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। निर्धारित समय तक स्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खुला और न ही कोई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी आए। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा जिसके बाद वह निराश होकर बिना उपचार के वापस लौट गए। ग्रामीण कमलेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर कर्मचारियों की अनुपस्थिति रहती है जिससे उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता। वहीं मालती देवी ने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण सुभाष चंद्र ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर अनुपस्थित चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.