Mainpuri News: आधा दर्जन लोगों को बंदर ने काटा
मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। वहीं क्षेत्र के नगला इमलिया में भी बंदरों की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। एक बंदर ने सात लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सभी को इंजेक्शन लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से बंदर को पकड़वाने की मांग की है। नगला इमलिया निवासी राजेश कुमार पुत्र वीरसहाय, प्रीती पत्नी कृपाल सिंह, प्राची पुत्री हरनाथ सिंह, हरनाथ पुत्र रामभरोसे लाल, ओमकार पुत्र लालाराम, उमाशंकर पुत्र रामभरोसे, ईश्वर देवी पत्नी संत कुमार आदि लोगों पर यह बंदर हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि यह बंदर चुपचाप पीछे से हमला करता है और लोगों को काटकर घायल कर देता है। यह बंदर कई लोगों के कपड़े फाड़कर नुकसान भी कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.