मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: शहर के स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में आगामी 8 और 9 अगस्त को दो दिवसीय भव्य नवज्योति एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल खरीदारी का अवसर देना नहीं, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमियों, हस्तशिल्प कलाकारों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहेगा। मेला आयोजन समिति की बसंती तापड़िया, शुचि महेश्वरी और रिया तापड़िया ने बताया कि इस बार देशभर के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बनेंगे। एग्जीबिशन में स्थानीय व्यवसाइयों के अलावा मुंबई, सूरत, बीकानेर, रांची, रायपुर (छत्तीसगढ़) समेत फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, आगरा और इटावा जैसे कई शहरों से उद्यमी अपने उत्पादों के साथ पहुंच रहे हैं। यहां एक ही छत के नीचे क...