मैनपुरी, अगस्त 26 -- Mainpuri News: चौकी क्षेत्र के ग्राम सोबनपुर निवासी महिला एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई है। पीड़िता का पति मोहित पुत्र श्याम सिंह बुधवार को पुलिस चौकी पहुंचा और पत्नी के दोबारा चले जाने की तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी पत्नी मंगलवार देर रात अपने आठ माह के मासूम बच्चे को घर पर ही रोता-बिलखता छोड़कर कहीं चली गई। गौरतलब है कि पूर्व में महिला के गायब होने पर पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरुवार को पुलिस के सामने दिए बयान में अनीता देवी उर्फ रिया ने बताया था कि दो वर्ष पूर्व उसका मोहित से कोर्ट मैरिज हुआ था। पति से नाराजगी के कारण वह अपने भाई नेत्रपाल व भाभी के साथ कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर स्थित रानीदामर में रह रही थी। उस दौरान उसने अपनी मर्जी से पति के साथ रहने की बात कहते हुए लि...