Mainpuri News: आज के दौर में योग जरूरी, आयुर्वेद को अपनाएं
मैनपुरी, सितम्बर 21 -- Mainpuri News: नगर पंचायत ज्योति खुड़िया में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में 11वें आयुर्वेद दिवस में लोगों को योग, आयुर्वेदिक औषधि आदि के संबंध में जानकारी दी गई। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विघरई के चिकित्साधिकारी डा. अनुराग सिंह चंदेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में जानकारी दी। कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति बहुत पुरानी पद्धति है। आज के भागमभाग दौर में योग बेहद जरूरी है। योग के साथ ही आयुर्वेद को अपनाएं। ज्योति खुड़िया के चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह ने स्वस्थ जीवन में संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.