Mainpuri News: आजादी के जश्न के बीच हरियाली तीज की धूम, बाजार गुलजार
मैनपुरी, अगस्त 14 -- Mainpuri News: जिलेभर में पारंपरिक आस्था और उल्लास का प्रतीक हरियाली तीज का त्योहार आज 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के साथ तीज का पर्व आने से लोगों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीज को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह है। पिछले कई दिनों से बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। सिंदूर, हरी चूड़ियां, मेहंदी, घेवर और पारंपरिक परिधानों की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं, जहां वे मेहंदी लगवाने और सजने-संवरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। यह भी पढ़ें- Hariyali Teej Muhurat: हरियाली तीज पर ये है शिव पूजन और जलाभिषेक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.