मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: किशनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक किशनी में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने किया। कार्यक्रम में दस लाभार्थियों को शौचालय प्रमाणपत्र, 30 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और 5 को बैसाखियां वितरित की गईं। अतिथियों का स्वागत बीडीओ अनिल कुमार सिंह व ब्लॉक स्टाफ ने बुके देकर किया। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे भारत को अपना परिवार मानकर देशहित में काम किया है। उनके नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत मित्रता का पक्षधर है, लेकिन सुरक्षा के मामलों में हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने हाईवे निर्माण, उद्योगों व जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में मैनपुरी की च...