Mainpuri News: आखिरकार नींद से जागा भूगर्भ जल विभाग, दो को जारी किए नोटिस
मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: जिले में भूगर्भ जल के अंधाधुंध दोहन पर लंबे समय बाद भूगर्भ जल विभाग आगरा की नींद टूटी है। विभाग ने बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के बोरिंग से पानी निकालने के मामले में एक स्विमिंग पूल और एक धुलाई सेंटर को नोटिस जारी करते हुए बोरिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भूजल दोहन के लिए विभाग से एनओसी लेना और पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। मैनपुरी जनपद में 80 से अधिक स्विमिंग पूल और वाटर पार्क संचालित हैं, जबकि सैकड़ों वाहन सर्विस सेंटर एवं धुलाई केंद्र भी बोरिंग कर पानी का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। लेकिन अधिकांश संचालकों ने विभाग से आवश्यक एनओसी नहीं ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में भूजल का लगातार व्यवसायिक दोहन हो रहा है, लेकिन विभाग की सक्रियता अब तक दिखाई नहीं दी। आगरा स्थित भूगर्भ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.