Mainpuri News: असुरक्षित स्पर्श महसूस करें तो 1098 पर दें सूचना : मंजू
मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: मैनपुरी। शहर के सेंट मेरीज़ स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पॉक्सो एक्ट पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन मंजू चतुर्वेदी और सदस्या रानू द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कहा कि किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न या असुरक्षित स्पर्श का अनुभव होने पर बिना किसी संकोच के अभिभावकों, शिक्षकों या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है। साथ ही बताया कि 14 नवंबर 2012 को बने इस कानून के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित कार्रवाई का प्रावधान है। संचालन प्रतीक्षा चौहान ने किया। दूसरी ओर, गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.