Mainpuri News: अवैध रूप से डेंटल क्लीनिक चलाने वाले संचालक के खिलाफ मुकदमा
मैनपुरी, अगस्त 19 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम भांवत में अवैध रूप से डेंटल क्लीनिक चलाने वाले संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी झोलाछाप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है। नोडल अधिकारी झोलाछाप डा. आशुतोष कुमार ने एलाऊ थाने में तहरीर दी। बताया कि अवैध एवं गैर पंजीकृत क्लीनिकों, हॉस्पिटल, पैथोलॉजी के विरुद्ध निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 13 जुलाई को वह भांवत में डा. शिववीर सिंह के डेंटल क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे। संचालक डा. शिववीर सिंह से क्लीनिक संचालन के संबंध में अभिलेख मांगे गए, मगर वह कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके। संचालक को नोटिस प्रदान कर क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसके बाद भी संचालक ने नोटिस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.