मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: कोतवाली भोगांव में आयोजित थाना समाधान दिवस पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जन-समस्याएं सुनीं। डीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक भूमि चकरोड, विद्यालय, तालाब, चारागाह आदि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ राजस्व व पुलिस टीम संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करें। कब्जा हटने के बाद पुनः कब्जा करने वालों को भू-माफिया के रूप में चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कराएं। डीएम ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस पर मिलने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु मौके पर तुरंत संयुक्त टीम भेजी जाए, ताकि पीड़ित को उसी दिन राहत मिल सके। सुनवाई के दौरान ग्राम श्योना निवासी बृजेश सक्सेना ने शिकायत की कि राजस्व न्यायालय भोगांव के आदेशानुसार धारा-24 के तहत मेड़बंदी होने के बाद भी विपक्षियों ने बलप...