Mainpuri News: अलग रह रहे दंपति को मिशन शक्ति केंद्र ने मिलाया
मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: तीन माह से अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच मामला तलाक तक पहुंच गया। मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर दंपति में सुलह हो गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बात सुनकर गलतफहमियां दूर कराई गईं। इसके बाद दंपति ने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। क्षेत्र की ग्राम इकहरा निवासी कंचन पत्नी अखिलेश पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तीन माह से अलग रह रहे थे। मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह को हुई तो शिकायती पत्र मिशन शक्ति केंद्र के पास भेजा। मिशन शक्ति केंद्र के उपनिरीक्षक भागमल सिंह ने दोनों पक्षों को समस्याओं को सुना। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र की पहल से टूटने की कगार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.