मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले आए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाई। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। शहर के कटरा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय लाला पुत्र मुंशीलाल सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शनिवार की सुबह 5 बजे के करीब उसकी तबीयत खराब हुई तो मोहल्ले के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। उसे खून की उल्टियां हो रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। मोहल्ले के ...