मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: चक्रवाती तूफान अर्णब के संभावित प्रभाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एडीएम श्यामलता आनंद ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि 28 से 31 अक्तूबर के दौरान मैनपुरी सहित कई जनपदों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं और बेमौसम भारी बारिश की आशंका है। मंडी समितियों के अधिकारियों को खुले में रखे अनाज और कृषि उत्पादों को तत्काल सुरक्षित गोदामों या ढके हुए स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि जिन किसानों की धान, दलहन और तिलहन जैसी खरीफ फसलें पककर तैयार हैं, वे मौसम को देखते हुए तत्काल कटाई कर लें। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: चक्रवाती अर्नव तूफान के अलर्ट से सहमे है किसान कटी हुई उपज को खुले में न छोड़ें और यदि परिवहन संभव न हो, तो उसे तिरपाल या जलरोधी आवरण से ढककर...