Mainpuri News: अनुष्का ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल पाकर नाम किया रोशन
मैनपुरी, अगस्त 25 -- Mainpuri News: उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप खेली जा रही है। इस चैंपियनशिप में मैनपुरी की एथलीट अनुष्का चौहान ने जैवलिन में मेडल पाकर जनपद का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन मैनपुरी के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि प्रयागराज में खेली जा रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनुष्का चौहान ने जैवलिन थ्रो में 37.90 मीटर फेंककर सिल्वर मेडल प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। अनुष्का चौहान ने 14 सितंबर से 16 सितंबर तक देहरादून में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। इस उपलब्धि पर मैनपुरी एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, धीरू राठौर, स्वतंत्र कुमार, क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.