Mainpuri News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबकरचालक की मौत
मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम नगला घनी में नहर की पटरी पर ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपावली के मौके पर किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला घनी निवासी 52 वर्षीय किसान सर्वेश पुत्र धन सिंह गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत जोतकर घर पर जा रहा था। अचानक नहर की पटरी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट गया। किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर को हटाकर किसान के शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.