Mainpuri News: अनजान के साथ साझा न करें ओटीपी, हो सकती है धोखाधड़ी
मैनपुरी, सितम्बर 23 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम दिहुली स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में बुधवार को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बढ़ते साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। गोष्ठी में एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा करना, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और यूपीआई धोखाधड़ी जैसे मामलों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। उप निरीक्षक योगेश कुमार ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.