मैनपुरी, अगस्त 13 -- Mainpuri News: गृह क्लेश से तंग आकर एक चालीस वर्षीय मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गंभीर अवस्था में जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। मामला ग्राम हुसैनपुर से जुड़ा है। गांव निवासी 40 वषी्रय अरविंद उर्फ पप्पू पुत्र पातीराम मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसके दो शादीशुदा बेटे हैं। गुरुवार को अधेड़ ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के बाद से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले कुछ समय से परिवार के भीतर किसी बात को लेकर लगातार तनाव और अनबन की स्थिति बनी हुई थी। इसी मानसिक दब...