मैनपुरी, जुलाई 17 -- Mainpuri News: मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र के निवासी अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधेड़ का शव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पातराहार के पास नहर में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम और कोतवाली पुलिस ने जानकारी जुटाई। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम घुसूपुर निवासी 50 वर्षीय दारा सिंह पुत्र तूफान सिंह का शव शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पातराहार के पास से निकली नहर में पड़ा मिला। शव एक कंबल में लिपटा हुआ था। पास में ही एक जैकेट पड़ी थी। शव पड़े होने की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दारा सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि दारा सिंह की शादी नहीं हुई ...