Mainpuri News: अधूरे नाले व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के बीच जर्जर हुआ एनएच-92
मैनपुरी, अगस्त 22 -- Mainpuri News: नगर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 92 (ग्वालियर-बरेली मार्ग) का निर्माण कार्य पूरा होने और उद्घाटन से पहले ही गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। बेवर से इटावा के बीच बन रहे इस हाईवे के जर्जर होने से आए दिन फर्रुखाबाद, इटावा, भिंड और ग्वालियर की ओर जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किशनी में शमशेरगंज पुलिया के पास हाईवे की सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी नाले का निर्माण अधूरा है और बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जल रही हैं। फिर भी इटावा सीमा पर चालकों से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया गया है। अधूरे व गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। कस्बा निवासी विनोद गुप्ता, चेयरमैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.