Mainpuri News: अधिवक्ता से मारपीट व लूट के मामले में वकील हुए नाराज
मैनपुरी, सितम्बर 21 -- Mainpuri News: अधिवक्ता आदित्य दीक्षित व उनके साथियों के साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़ और सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस की ढिलाई से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को किशनी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम नवनीता राय को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त व उचित कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने दो दिन के न्यायिक कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी न हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। घटना शनिवार शाम की है, जब अधिवक्ता आदित्य दीक्षित अपने दो साथियों के साथ बेवर में ताऊ की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक, पॉलिटेक्निक स्कूल के पास दो कारों में आए करीब 10 लोगों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.