Mainpuri News: अतिक्रमण से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन
मैनपुरी, अगस्त 31 -- Mainpuri News: ग्राम आलीपुर खेड़ा स्थित जामा मस्जिद बाजार में बंद नालियों और बढ़ते अतिक्रमण से परेशान स्थानीय दुकानदारों ने सोमवार को एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी को शिकायती पत्र भेजा। व्यापारियों ने क्षेत्र में जल्द से जल्द सफाई कराने और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुभाष बाबू, अनुभव, विशाल, शाकिर राठौर, राजीव कुमार, फिरोज, रामविलास, महेश चंद और समीर खान ने बताया कि जामा मस्जिद के सामने बाजार के दोनों तरफ की नालियां लंबे समय से चोक पड़ी हैं। नालियों का बदबूदार पानी और कीचड़ सड़कों पर बहने के साथ दुकानों के भीतर तक घुस रहा है। इससे व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है और राहगीरों का निकलना भी दुश्वार हो गया है। दुकानदारों ने एसडीएम से मामले का तुरंत संज्ञान लेकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.