मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: कोसमा। क्षेत्र के घिरोर रोड पर राइस मिल के निकट स्कूटी से स्कूल जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र उछल कर सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर से में चोटें आयीं। छात्र बेहोश हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्र को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छात्र 14 वर्षीय आदित्य पुत्र अवनीश यादव अपने नाना बलराम सिंह के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार की सुबह आदित्य घिरोर स्थित एसएसडी स्कूल में अपनी स्कूटी से पढ़ने जा रहा था। तभी घिरोर रोड पर राइस मिल के निकट किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे छात्र घायल हो गया। मौके पर जमा लोगों ने छात्र का आई कार्ड से मोबाइल नंबर लेकर परिजनों को सूचना दे दी। बताया गया है कि मौके पर ही एसएसडी स्कूल घिरोर की बस खड़ी थी। बस के द्वारा ही घा...