Mainpuri News: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार अधेड़ को कुचला, दर्दनाक मौत
मैनपुरी, जुलाई 3 -- Mainpuri News: बेवर। शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के एन एच 34 बाईपास पर ग्राम बझेरा के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मद्दू निवासी 53 वर्षीय शेर सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह भदौरिया कस्बे में ही गुनगुन फैमिली रेस्टोरेंट पर खाना बनाने का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे वह अपने गांव से बेवर की ओर से स्कूटी से आ रहे थे। तभी बाईपास एनएच 34 ग्राम बझेरा के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि शेर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.