Mainpuri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर ग्राम गढ़िया के समीप मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना ललूपुर निवासी 75 वर्षीय सियाराम पुत्र स्व. मुन्नालाल मंगलवार को पशु मेले में जाने के लिए घर से निकले थे। बताया गया है कि ग्राम गढ़िया के समीप वह सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.