Mainpuri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना शनिवार देर रात की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला जुला निवासी 28 वर्षीय राघव चौहान पुत्र मुन्ना सिंह चौहान शनिवार रात करीब 8 बजे अपनी बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जब वह बिछिया रोड स्थित पेपर मिल के पास पहुंचा, तभी सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राघव सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.