मैनपुरी, अगस्त 16 -- Mainpuri News: थाना किशनी क्षेत्र की रामनगर चौकी के तहत शनिवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है, जो अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रामनगर क्षेत्र निवासी लक्ष्मी पत्नी कन्हैया शुक्ला ने अज्ञात कारणों के चलते साड़ी का फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर ली। कन्हैया शुक्ला एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही रामनगर चौकी प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह तथा थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ...