Mainpuri News: अचानक चल पड़ी खड़ी इलेक्ट्रिक कार, टला बड़ा हादसा
मैनपुरी, अक्टूबर 18 -- Mainpuri News: जेल चौराहा स्थित एक नर्सरी के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार के अचानक चलने से हड़कंप मच गया। घटना के समय कार के पास मौजूद तीन युवक बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार मालिक सौरभ राठौर ने बताया कि उनकी ईवी कार नर्सरी के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक ड्राइवर सीट की ओर और दो युवक कार की सफाई करते दिख रहे हैं। इसी दौरान कार अचानक चालू होकर आगे बढ़ने लगी और जेल चौराहे के पास बने पुल की ऊंची चढ़ाई पर चढ़ गई। लगभग 20 से 25 मिनट बाद कार अपने आप पीछे नीचे की ओर आई और एक दूसरी कार से टकराकर रुकी। गनीमत रही कि इस हादसे में तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित रहे। हालांकि कार आगे की हेडलाइट और ड्राइवर साइड का दरवाजा भी क्षतिग्रसत हो गया है। कार मालिक ने चिंता जताते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.