मैनपुरी, जुलाई 23 -- Mainpuri News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला युवा प्रकोष्ठ व नगर युवा प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को कचहरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डा. हिमांशु सक्सेना व संयोजन विशेष सक्सेना ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर पदाधिकारियों से चर्चा की गई। अध्यक्ष डा. हिमांशु सक्सेना ने कहा कि युवा शक्ति हर समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने युवाओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने व प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का आवाहन किया। डा. चंद्रमोहन ने कहा कि समाज की उन्नति केवल संगठित प्रयासों से ही संभव है। बैठक में आगामी शोभायात्रा को भव्य रूप से निकालने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों क...