Mainpuri News: अंधे मोड़, घनी झाड़ियों से हादसों का खतरा, जिम्मेदार बेखबर
मैनपुरी, अगस्त 25 -- Mainpuri News: जनपद के प्रमुख मार्गों पर बने अंधे मोड़ और सड़क किनारे खड़ी घनी झाड़ियां वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन रही हैं। कई स्थानों पर मोड़ इतना खतरनाक है कि सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि समस्या की जानकारी संबंधित विभागों को होने के बावजूद अब तक झाड़ियों को नहीं कटवाया गया है। मैनपुरी-फर्दपुर मार्ग पर ग्राम संसारपुर के निकट विवेकानंद विद्यालय के पास कई ऐसे खतरनाक मोड़ हैं, जहां वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का समय रहते पता नहीं चल पाता। इसी तरह भोगांव रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास तथा भोगांव-एलाऊ मार्ग पर भी कई स्थानों पर तीखे और अंधे मोड़ दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। मैनपुरी-कुसमरा मार्ग की स्थिति भी चिंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.