मैनपुरी, जुलाई 19 -- Mainpuri News: जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने जब समस्या को नजरअंदाज कर दिया तो ग्रामीणों ने इसकी कमान स्वयं ही संभाल ही। ग्राम पंचायत छाछा के मजरा चंदरपुर के बाशिंदों ने चंदा इकट्ठा किया और मार्ग का निर्माण शुरू करवा दिया। प्रधान भले ही तकनीकी नियमों की दुहाई दे रहे हों, लेकिन सवाल यह उठता है कि कार्यकाल समाप्त होने से पहले, जब ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें की थीं, तब इस समस्या का संज्ञान क्यों नहीं लिया गया? ग्रामीणों द्वारा खुद सड़क बनाना स्थानीय प्रशासन और पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। ग्राम पंचायत छाछा के मजरा चंदरपुर के ग्रामीण सुनील कुमार, सुभाष चंद्र, बेचेलाल, अखिलेश, राधेश्याम शाक्य, ओमशरन, गिरीश ने बताया कि नागेंद्र शाक्य के मकान से लेकर करोड़ी लाल के मकान तक सडक निर...